Bank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में बैंक ग्राहकों को कई दिनों तक सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार और शनिवार) के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले स्थानीय त्योहार भी शामिल हैं।
4 रविवार और 2 शनिवार के साथ कुल 14 छुट्टियां
बता दें कि अप्रैल महीने में 4 रविवार (5, 12, 19 और 26 अप्रैल) को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।साप्ताहिक अवकाश के अलावा, अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण 1, 2, 3, 14, 15, 16, 20 और 21 अप्रैल को भी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:
राज्यवार बैंक बंद रहने की प्रमुख तिथियां
1 अप्रैल: अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।
2 अप्रैल: केवल केरल में बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल: त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल: कई राज्यों में छुट्टी रहेगी, लेकिन मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।
15 अप्रैल: त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल: असम में बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल: कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल: त्रिपुरा में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
ये भी देखें:
लगातार छुट्टियों का असर
बता दें कि कुछ राज्यों में ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंक बंद रहने का सामना करना पड़ेगा। असम में 14, 15 और 16 अप्रैल को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि 1 से 3 अप्रैल तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें वित्तीय वर्ष समापन, मौंडी थर्सडे और गुड फ्राइडे जैसे अवसर शामिल हैं।
क्या करें ग्राहक?
लगातार छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और मोबाइल ऐप सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...