Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

टिहरी: गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की गई जान

April 2, 2026

टिहरी: गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की गई जान

नेशनल डेस्क: टिहरी के ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां डंपर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, डंपर वाहन UK09CA- 0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है, जिसे सूरज राठौड़ केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश चला रहा था, जिसकी उम्र लगभग 44 साल बताई जा रही है।

डंपर चालक और उसके गांव का लड़का गजेन्द्र रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया माल खाली कर वापस आ रहे थे। तभी क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने और चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किए।

दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक और गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें