Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफल रहा भारत की पहली डेंगू वैक्सीन का ट्रायल, जानें कितनी उम्र के लोगों को लगाई जाएगी ‘Qdenga’

April 3, 2026

सफल रहा भारत की पहली डेंगू वैक्सीन का ट्रायल, जानें कितनी उम्र के लोगों को लगाई जाएगी ‘Qdenga’
नेशनल डेस्क: डेंगू से हर साल सैकड़ों मौतें होती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (NCVBDC) के अनुसार, साल 2023 डेंगू काल था। इस दौरान डेंगू से 485 की मौत हुई और 289235 केस भी दर्ज किए गए। अब भारत की डेंगू वैक्सीन ह्यूमन का ट्रायल सफल रहा है। इस तरह ‘Qdenga’ को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के तहत मंजूरी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जापानी कंपनी टेकेडा (Takeda) की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन, TAK-003 को भारतीय औषधि महानियंत्रक के तहत विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) से मंजूरी मिल गई है, जिसे ‘Qdenga’ कहा जाता है।
भारत में डेंगू से मौतों का 5 सालों का आंकड़ा
साल                  डेंगू से मौत का आंकड़ा
        
2021                    346
              
2022                    303
               
2023                    485
                   
2024                    297
                 
2025                    95
40 से ज्यादा देशों में डेंगू वैक्सीन को मंजूरी
इस वैक्सीन का टेस्ट दुनिया भर में 28,000 से अधिक प्रतिभागियों पर किया गया। 40 से अधिक देशों में इस वैक्सीन को मंजूरी मिली है, जिससे इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता का पता चलता है।
बताया जा रहा है कि डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा 4-60 साल के उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। यह वैक्सीन डेंगू को खत्म नहीं करेगी लेकिन उसके जोखिम को काफी हद तक कम कर देगी। इससे डेंगू से होने वाली मौतें काफी कम हो जाएंगी।
पिछले साल सितंबर 2025 में स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में डेंगू को लेकर  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा (PIB) था कि देश में डेंगू नियंत्रित है। कई सालों से स्थिति पर काबू पाने में मदद मिली है। साथ ही उन्होंने डेंगू को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी की भी बात की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें