Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत: फिर खुलेंगे 13 RTO ऑफिस, DL-14 होगा खत्म

April 4, 2026

दिल्ली में वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत: फिर खुलेंगे 13 RTO ऑफिस, DL-14 होगा खत्म

नेशनल डेस्क: दिल्ली के वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस लेने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कोरोना महामारी के बाद डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के चलते बंद किए गए कई रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) अब फिर से खुलने जा रहे हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने शहर के हर जिले में कम से कम एक RTO खोलने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।

13 RTO ऑफिस होंगे फिर से चालू

अधिकारियों के अनुसार, कुल 13 RTO ऑफिस नए जिला ढांचे के अनुसार दोबारा शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में केवल चार RTO पूरी तरह से चालू हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिकों को दूर-दराज के इलाकों में जाने की जरूरत नहीं होगी और सेवाएं अपने नजदीकी RTO से आसानी से ली जा सकेंगी।

डिजिटल के साथ फिजिकल सुविधाएं भी

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने लगभग 90% सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इनमें लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर जैसी सेवाएं शामिल हैं। लेकिन कई मामलों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल हस्ताक्षर की जरूरत होती है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए RTO ऑफिस फिर से खोले जा रहे हैं।

DL-13 सीरीज की वापसी

नई व्यवस्था के साथ वाहन रजिस्ट्रेशन में भी बदलाव किया गया है। दिल्ली में अब DL-13 सीरीज को फिर से शुरू किया जाएगा, जो पिछले कुछ वर्षों से बंद थी। वहीं, वर्तमान में इस्तेमाल हो रही DL-14 सीरीज को बंद किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित होगी।

नए RTO ऑफिस कहां खुलेंगे?

नए RTO ऑफिस मॉल रोड, जाम नगर हाउस, लाडो सराय, हरि नगर, लोनी, सराय काले खां, मयूर विहार, वजीरपुर, द्वारका, राजा गार्डन, रोहिणी, बुराड़ी जैसे स्थानों पर खोले जाएंगे।

अन्य जिलों में स्थानीय ऑफिस

ये भी पढ़ें…

सेवाएं कब शुरू होंगी?

विभाग ने सभी 13 RTO ऑफिस की तैयारी शुरू कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ और तकनीकी व्यवस्था पूरी होने के बाद सभी RTO ऑफिस की टाइमलाइन और कार्यप्रणाली जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। इस कदम से दिल्ली के नागरिकों को लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी सेवाओं में आसानी और सुविधा मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें