Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tech Tips: बिना नंबर सेव किए ऐसे करें WhatsApp पर चैट, जानें आसान तरीका

April 4, 2026

Tech Tips: बिना नंबर सेव किए ऐसे करें WhatsApp पर चैट, जानें आसान तरीका

Tech Tips: आजकल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल करता है। कई बार काम के सिलसिले में हमें अनजान लोगों के नंबर सेव करके चैट करनी पड़ती है। लेकिन काम खत्म होने के बाद ये नंबर फोन में भरते रहते हैं और अनचाहे स्टेटस या नोटिफिकेशन दिखते रहते हैं। ऐसे में WhatsApp ने एक आसान तरीका दिया है, जिससे आप बिना नंबर सेव किए भी चैट कर सकते हैं।

कैसे करें बिना नंबर चैट

बता दें कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। बस किसी व्यक्ति का पूरा नंबर WhatsApp पर शेयर करें। नंबर ब्लू कलर में दिखेगा, जिसे टैप करने पर मैसेज, कॉल और पे जैसे ऑप्शन खुलेंगे। मैसेज पर टैप करते ही चैट इंटरफ़ेस खुल जाएगा और आप सामान्य तरीके से बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

भविष्य में नंबर की जरूरत नहीं

WhatsApp जल्द ही यूजरनेम फीचर लॉन्च करने वाला है। इसमें यूजर अपना फोन नंबर शेयर किए बिना भी दूसरों से जुड़ सकेंगे। फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह, केवल यूजरनेम के जरिए किसी को सर्च करके चैट की जा सकेगी। इस फीचर से WhatsApp पर कनेक्ट होने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें