Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस राज्य में लगा भूकंप का झटका, घबराये लोग घर से बाहर निकले… जानें कितनी रही तीव्रता

April 5, 2026

इस राज्य में लगा भूकंप का झटका, घबराये लोग घर से बाहर निकले… जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake News Today : ओडिशा के कोरापुट जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए,  जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। यह भूकंप रात करीब 11:30 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई, जो मध्यम श्रेणी का भूकंप माना जाता है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जयपुर (कोरापुट क्षेत्र) के पास था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर थी। कम गहराई होने की वजह से भूकंप के झटके लोगों को ज्यादा तेज महसूस हुए, भले ही इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी।

सीसीटीवी में कैद हुआ भूकंप का मंजर
भूकंप के दौरान का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ सेकंड के लिए कैमरा हिलता हुआ दिखाई देता है। जैसे ही लोगों को झटके महसूस हुए, वे डर के मारे तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।

कई इलाकों में महसूस हुए झटके
इस भूकंप के झटके कोरापुट जिले के कई इलाकों में महसूस किए गए,  जैसे जयपुर, लमटापुट, सुनाबेडा, बोरिगुमा, सेमिलिगुडा, नंदपुर, पोट्टांगी, दामनजोड़ी में झटके कुछ ही सेकंड तक रहे, लेकिन अचानक आने की वजह से लोग डर गए और सुरक्षित रहने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं
अभी तक इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह हल्की श्रेणी का भूकंप था, जिससे आमतौर पर केवल हल्का कंपन ही महसूस होता है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से भी किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

क्यों ज्यादा महसूस होते हैं ऐसे भूकंप?
कम गहराई वाले भूकंप जमीन की सतह के करीब होते हैं, इसलिए उनके झटके ज्यादा स्पष्ट महसूस होते हैं। भले ही उनकी तीव्रता कम हो, फिर भी लोग उन्हें आसानी से महसूस कर लेते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें