BSCB Jobs 2026: बिहार के युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 पद भरे जाएंगे, जिनमें अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…
किन पदों पर होगी भर्ती?
बैंक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स एक्सपर्ट, क्रॉप हसबेंडरी विशेषज्ञ और एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इनमें से एग्री मार्केटिंग से जुड़े पदों की संख्या सबसे ज्यादा (4) है, जबकि अन्य पदों पर एक-एक वैकेंसी उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक के जरिए भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें:
योग्यता क्या चाहिए?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। जैसे-
ग्रेजुएशन या बीकॉम
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) या कंपनी सेक्रेटरी (CS)
कृषि में स्नातक या एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए
इससे साफ है कि अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ये भी देखें :
कैसे करें आवेदन?
–सबसे पहले बैंक की Bihar State Co‑operative Bank Limited आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
–फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
–आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
–भरे हुए फॉर्म को लिफाफे में डालकर निर्धारित पते पर भेज दें।
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...