Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उच्च गुणवत्ता वाली अकादमिक पत्रिकाओं का पहला बैच शांगहाई में लांच हुआ 

April 5, 2026

उच्च गुणवत्ता वाली अकादमिक पत्रिकाओं का पहला बैच शांगहाई में लांच हुआ 
Academic journals: अकादमिक पत्रिकाएं विद्वानों के लिए शोध परिणामों को प्रकाशित करने और शैक्षणिक आदान-प्रदान करने के महत्वपूर्ण मंच हैं, और वे वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा का मार्गदर्शन करने और विषयों के विकास को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती हैं।
3 अप्रैल को, नए अकादमिक जर्नल प्रकाशन प्लेटफॉर्म इनसाइट प्रेस द्वारा लॉन्च किए गए उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक जर्नलों के पहले बैच, अर्थात् “क्यूसाइंस ”, “डिजिटल अर्थव्यवस्था की समीक्षा ”, और “मेटासाइंस जर्नल ” के उद्घाटन समारोह का आयोजन चीन के शांगहाई शहर में किया गया। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा में 2013 के नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सुधोफ ने उन पत्रिकाओं के विमोचन समारोह में भाग लिया।
वर्तमान में, चीनी अकादमिक पत्रिकाओं का प्रभाव काफी बढ़ गया है; हालांकि, इन पत्रिकाओं की गुणवत्ता और चीन के लगातार बढ़ते वैज्ञानिक अनुसंधान उत्पादन के बीच असंतुलन एक समस्या बनी हुई है। इनसाइट प्रेस द्वारा प्रस्तावित नई व्यवस्था, जो जर्नल के सह-निर्माण, अकादमिक सह-शासन और परिणामों के साझाकरण को प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिकों के समुदाय पर निर्भर करती है, वैज्ञानिकों के बौद्धिक श्रम के प्राथमिक मूल्य को पूरी तरह से मान्यता देती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि वैज्ञानिक न केवल सामग्री प्रदाता हों बल्कि पत्रिकाओं के मुख्य लाभार्थी भी हों।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें