करनाल। सांसद कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और मजदूरों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं। इसके बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सैलजा ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज किसान कई स्तरों पर परेशान है। एक तरफ उसे ऑनलाइन पोर्टल की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार उसकी फसल को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं पूरी तरह नाकाफी नजर आ रही हैं।
सैलजा ने कहा कि अभी तक बारदाना (बोरी) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की। कई किसान खुले में गेहूं की ढेरियां लगाकर बैठे हैं और खरीद प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मंडी में उनके पहुंचने पर कांग्रेस नेता रघुबीर संधू की टीम द्वारा स्वागत किया। सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार किसान और मजदूर वर्ग के लिए अलग-अलग नियम बनाकर दोनों को उलझाने का काम कर रही है।
समय रहते बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो खरीद प्रक्रिया और अधिक प्रभावित होगी। सैलजा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों की ओर से की गई क्रॉस वोटिंग पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है और संबंधित विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी
मेष: दिन शुभ रहेगा...