पानीपत। वार्ड-17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच सीआईए को सौंप दी है। घायल सुरेंद्र गर्ग का उपचार दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की है।
आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर मोहित और उसके साथियों ने पार्षद कार्यालय में घुसकर सुरेंद्र गर्ग पर हमला किया था। सुरेंद्र गर्ग की आंख पर कांच के गिलास से वार किया था। मामले में मोहित, प्रिंस, माया, मुकेश, सागर, विनोद और राजेश के साथ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
घटना के बाद नगर निगम की मेयर कोमल सैनी और आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने शनिवार को पार्षदों के साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी ओर, मोहित ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर सुरेंद्र गर्ग पर हर महीने 20 हजार रुपये की कथित वसूली के आरोप लगाए हैं।
उसका कहना है कि पैसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और जबरन काम कराया जाता था। साथ ही उसने घटना वाले दिन अपने साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने की बात भी कही है, जिसके बाद विवाद बढ़ा। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीआईए को जिम्मेदारी सौंपी है।
Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी
Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला
मेष: दिन शुभ रहेगा...