इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 61वां सत्र हाल ही में जिनेवा में आयोजित हुआ। चीनी प्रतिनिधि ने सभी पक्षों से वैश्विक मानवाधिकार शासन में संयुक्त रूप से सुधार करने और उसे बेहतर बनाने तथा मानवाधिकारों के स्वस्थ विकास को और बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान, चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और मानवता के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के संयुक्त निर्माण के लिए सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में, देश-विशिष्ट मानवाधिकार मुद्दों पर आम बहस के दौरान, चीन ने सभी पक्षों से मानवाधिकार परिषद की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की अपनी मूल प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और मानवाधिकारों के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, चीन मानवाधिकार विकास फाउंडेशन ने “असमानता का उन्मूलन और विकास के अधिकार की प्राप्ति को बढ़ावा देना” विषय पर एक सह-कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां चीनी और विदेशी प्रतिभागियों ने विचार-विमर्श किया और अधिक न्यायसंगत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने और विकास के अधिकार की प्राप्ति को सुगम बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)