Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : नहीं रहेगी सिलेंडर की दिक्कत, जल्द लें पीएनजी कनेक्शन

April 7, 2026

Haryana News : नहीं रहेगी सिलेंडर की दिक्कत, जल्द लें पीएनजी कनेक्शन

कुरुक्षेत्र। शहर की 34 कॉलोनियों और सेक्टरों में पीएनजी की पाइप लाइन पहुंचाई जा चुकी है। इन क्षेत्रों के नागरिक अपने-अपने घरों में पीएनजी की सप्लाई के लिए कनेक्शन लगवाना सुनिश्चित करें। PNG Connection in Kurukshetra

धार्मिक स्थल भी ले सकते हैं कनेक्शन

बताया जाता है कि अब सिलेंडर की दिक्कत नहीं रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से जल्द पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। अब इन क्षेत्र के लोगों की सरकार की तरफ से आने वाले समय में सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। ऐसे में समय रहते पीएनजी सप्लाई शुरू करवाएं। घरों के साथ-साथ धर्मशाला, मंदिर, गुरुद्वारा और अन्य संस्थानों में भी कनेक्शन लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा। PNG Connection in Kurukshetra

अब तक यहां दे चुके कनेक्शन

डीसी विश्राम कुमार मीणा लघु सचिवालय के सभागार में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में 8810 पीएनजी कनेक्शन लगे हुए हैं। इसके साथ ही 39 कमर्शियल कनेक्शन लगे हुए हैं और 24 नए कमर्शियल के लिए आवेदन आया है। इसी तरह ईंट भट्ठों पर रहने वाले करीब 3300 परिवारों को 5 किलो वाले पीटीसी गैस सिलेंडर पहले की तरह ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।

टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

जिले में पीटीसी गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसी भी प्रवासी मजदूर को कोई परेशानी होने पर जिले में स्थापित टोल फ्री नंबर 01744-294418 पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में गठित 4 टीमों ने अब तक 66 जगहों पर निरीक्षण कर 56 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। PNG Connection in Kurukshetra

इन कॉलोनियों में पीएनजी उपलब्ध

डीसी ने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्र सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, देवीदास पुरा, सेक्टर-7, रतगल, नेताजी कॉलोनी, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-13, सेक्टर-29, सेक्टर-30, 7बी कृष्णा कॉलोनी, गुरुदेव नगर, हरगोबिंद नगर, दुखभंजन कॉलोनी, शास्त्री नगर, एकता कॉलोनी, भीम कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, सपरा कॉलोनी, डीडी कॉलोनी, हरी नगर, विष्णु कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा, ज्योति नगर, कैलाश नगर, श्याम कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, एनआईटी, पारस एंकलेव, शांति एंकलेव, आजाद नगर, कल्याण नगर में पीएनजी पाइप लाइन की कुल 34 लोकेशन उपलबध है। PNG Connection in Kurukshetra

अफवाहों पर मत दें ध्यान : डीसी

png-connection-in-kurukshetra
png-connection-in-kurukshetra

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर, डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। जिले में पहले से चली आई मात्रा में ही गैस सिलेंडरों की निरंतर सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर इस विषय को लेकर फीडबैक ले रही है। नागरिकों के लिए लगातार सूचनाएं मुहैया करवाई जा रही है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करे पीएनजी कनेक्शन का आवेदन करवाएं।

Also Read  : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें