पंजाब डेस्क: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि कस्टम विभाग के अधिकारियों ने APS प्रोफाइलिंग और सामान की जांच के दौरान 964 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसे खाने और मिठाई के चार अलग-अलग डिब्बों में छिपाया गया था।
बैंकॉक से आया आरोपी
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी फ्लाइट नंबर SL-214 से बैंकॉक से अमृतसर पहुँचा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 96 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
APS प्रोफाइलिंग और आधुनिक तकनीक से सफलता
अमृतसर कस्टम विभाग ने बताया कि APS प्रोफाइलिंग और सामान की आधुनिक जांच तकनीक की मदद से संदिग्ध यात्री की गतिविधियों का पता लगाया गया। इससे न केवल तस्करी का प्रयास रोका गया, बल्कि समय पर कार्रवाई कर बड़े नुकसान से बचाव भी संभव हुआ।
ये भी पढ़ें…
भविष्य में भी और सख्त होगी एयरपोर्ट की सुरक्षा
कस्टम विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश देती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी और किसी भी तस्करी के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...