
नेशनल डेस्क: हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई, जब राजू का शव घर ले जाया गया और उसकी मां को पता चला कि उसके बेटे की मौत हो गई है। वह इस सदमे को सहन न कर सकी और हार्ट अटैक आने से उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम राजकुमार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादाबाद ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजवती देवी का दिल टूट गया। पुत्र वियोग में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।
बता दें राजकुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे दो भाइयों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया और मां की अचानक मौत पूरे परिवार को सदमा लगा। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां उठने से शेरपुर गांव गमगीन हो गया।