Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पति ने इस ट्रिक से किया पर्दाफाश; इलाके में बना चर्चा का विषय

April 8, 2026

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पति ने इस ट्रिक से किया पर्दाफाश; इलाके में बना चर्चा का विषय

नेशनल डेस्क: पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी पर पहले से शक था। अपनी शंका को पक्का करने के लिए उसने एक अनोखा तरीका अपनाया उसने चुपके से पत्नी की चप्पल में GPS ट्रैकर लगा दिया, ताकि वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रख सके।

घर का दरवाजा खोलते ही पति दंग रह गया

शनिवार को पति काम के लिए घर से निकला, लेकिन वह मोबाइल के जरिए लगातार GPS से पत्नी की लोकेशन देखता रहा। कुछ समय बाद उसे लोकेशन संदिग्ध लगी, जिससे उसका शक और गहरा गया। इसके बाद वह अचानक घर वापस पहुंच गया। घर का दरवाजा खोलते ही पति दंग रह गया। उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया। इसके बाद घर में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और मामला बढ़ता चला गया।

थाने में तनावपूर्ण माहौल बना

हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। आरोप है कि गुस्से में पति ने प्रेमी से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। थाने में देर रात तक काफी तनावपूर्ण माहौल बना रहा और बातचीत चलती रही। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच आपसी सहमति बन गई। तीनों ने फैसला किया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बाद बिना किसी लिखित शिकायत के सभी को छोड़ दिया गया।

थाना अध्यक्ष का बयान 

थाना अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज आलम के अनुसार, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए मामला आगे नहीं बढ़ाया गया। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें