Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘समाजवादी लोग ही शिक्षामित्रों को न्याय दिलवाएंगे’, Akhilesh Yadav ने बीजेपी को घेरा

April 8, 2026

‘समाजवादी लोग ही शिक्षामित्रों को न्याय दिलवाएंगे’, Akhilesh Yadav ने बीजेपी को घेरा

कानपुर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुझे कानपुर कई बार आने का मौका मिला है। अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है कि ओटीटी पर स्क्रैब माफिया पर भी सीरीज बने। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है। कानपुर को जामपुर बना दिया गया है। भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर कानपुर की पहचान गलत बना दी। प्रीपेड मीटर से पीड़ित लोगों को क्या दुख हो रहा है? जरा सोचिए। स्मार्ट मीटर, पीड़ित मीटर हैं।

यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी

सपा प्रमुख ने कहा कि बिजली का बिल आसमान छू रहा है। यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी। उन्होंने दावा किया कि यूपी में ऐतिहासिक जीत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह की सड़क बनी थी, जब मैं मुख्यमंत्री था तो उसका उदाहरण देता था। उन्होंने कहा कि कानपुर वालों के कान बहुत तेज होते हैं।

बंगाल की जनता हिम्मत से ममता को बहुमत से जिताएं

अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि बंगाल की जनता हिम्मत से और बहादुरी से ममता बनर्जी को बहुमत से जिताएं। बंगाल की जनता का एक-एक वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा। एक-एक वोट अन्याय के खिलाफ पड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों को ‘गोली’ दे दी। हम लोग शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपए दे रहे थे। शिक्षामित्रों को समाजवादी लोग ही न्याय दिला सकते हैं। जो और साथी हैं उनके साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे।

भाजपा ने मुस्लिमों के वोट कटवा दिए

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष बड़ी भूमिका निभाता है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पीडीए प्रहरी बनाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने मुस्लिमों के वोट कटवा दिए। चुनाव आयोग ने एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि लाला पहलवान हमारे साथ उस समय रहे, जिस समय हम लोग रथ चलाते थे। लाला पहलवान अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें