नेशनल डेस्क: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने खासतौर पर युवाओं और महिला मतदाताओं से आगे आकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में हिस्सा लेने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि हर एक वोट देश और राज्य के भविष्य को तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की यह प्रक्रिया राज्यों के विकास और भविष्य को दिशा देने में मदद करती है, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।
Calling upon the people of Keralam to vote in large numbers in the 2026 Assembly elections. Record participation will add vigour to Keralam’s democratic spirit. I particularly request the youth and women of the state to step forward and vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से अलग-अलग अपील की है। उन्होंने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने का आग्रह किया गया। पुडुचेरी के मतदाताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर वोट वहां के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण होगा।
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
As the Puducherry Assembly elections commence, I urge every voter to come out and participate in record numbers. I especially appeal to our youth and to women voters to strengthen the process of democracy. Every vote matters in shaping the future of Puducherry.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
असम के लोगों को भी दिलाई जिम्मेदारी की याद
असम में मतदान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के लोगों से भी अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लेंगे और इस प्रक्रिया को लोकतंत्र का उत्सव बनाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...