इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल ने बुधवार की रात पूरे लेबनान में हवाई हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा मिसाइलें दाग दी, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।
अधिकारियों का कहना है कि ईरान में सीजफायर के बाद भी लेबनान के हथियारबंद गुट हिज्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध जारी है। इस हमले में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी के सभी जगहों को निशाना बनाया गया है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए हैं और 890 लोग घायल हुए हैं। बेरूत में हुए अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले की जगह पर कई घंटों बाद भी आपातकालीन बचावकर्मी क्षतिग्रस्त इमारतों में लोगों की तलाश कर रहे।
मलबे के नीचे दब गई जिंदगी
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध के कारण न जाने कितनी जिंदगियां मलबे के नीचे दब गईं। अब तक कुल 1,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें कम से कम 130 बच्चे शामिल हैं। इजरायल का कहना है कि उसने हिज्बुल्लाह के लगभग 1,100 लड़ाकों को मार गिराया है। यह हमले तब किए गए हैं, जब इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया कि संघर्ष-विराम समझौते में लेबनान भी शामिल है।
लेबनान समझौते का हिस्सा नहीं
वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। वहीं लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि वह शांति बनाए रखने के लिए कोशिश जारी रखेंगे।
इजरायल ने हमले के दिए थे संकेत
युद्धविराम की घोषणा के बाद भी इजरायली अधिकारियों ने संकेत दिया था कि ईरान के साथ कोई समझौता होने पर भी वे लेबनान में अपना अभियान जारी रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...