Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए इसका समय और ठहराव

April 10, 2026

वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए इसका समय और ठहराव

जम्मू कश्मीर डेस्कः श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन सेवा का सफल शुभारंभ किया गया है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल की इस रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सराहना की है।

ये भी पढ़ें :-

रेलवे की ओर से बीते दिन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–बनिहाल ट्रेन संख्या 04689/04690 का सफल संचालन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक यात्री सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों में भारी उत्साह है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए थे। रेलवे की ओर से शुरू की गई इस सुविधा की पर्यटकों ने सराहना की है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी से श्रीनगर के लिए ट्रेन का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण एनएच-44 पर यातायात बाधित हो जाता था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 10 अप्रैल को भी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और बनिहाल के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन जारी रहेगा। इसके साथ ही विशेष ट्रेनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 04679/04680 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और श्रीनगर के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में रियासी, संगलदान और बनिहाल रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे विशेष ट्रेन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

समय सारिणी इस प्रकार रहेगी

ट्रेन संख्या 04679- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04680- श्रीनगर से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

ये भी देखें:-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें