Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में नई वोटर लिस्ट जारी: कुल 13.39 करोड़ मतदाता, 84 लाख नए नाम जुड़े

April 10, 2026

UP में नई वोटर लिस्ट जारी: कुल 13.39 करोड़ मतदाता, 84 लाख नए नाम जुड़े

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में 166 दिन तक चली विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस नई सूची के अनुसार राज्य में अब कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले जारी मसौदा सूची के मुकाबले अब 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाता जुड़े हैं।

अगर पुरुष और महिला मतदाताओं की बात करें तो पुरुष मतदाता 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 (54.54%) और महिला मतदात 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 (45.46%) तृतीय लिंग मतदाता 4,206। इसके अलावा, 18 से 19 साल के नए युवा मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार 360 है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिन लोगों का नाम अभी भी सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े:

प्रयागराज- 3.29 लाख
लखनऊ- 2.85 लाख
बरेली- 2.57 लाख
गाजियाबाद- 2.43 लाख
जौनपुर- 2.37 लाख

पहले क्या हुआ था?

इससे पहले 6 जनवरी को करीब 12.55 करोड़ मतदाताओंकी ड्राफ्ट (मसौदा) सूची जारी की गई थी। इसके बाद 6 मार्च तक लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गईं। करीब 86.69 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन (फॉर्म-6) किया। लगभग 3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने (फॉर्म-7) के लिए आवेदन दिया।

जांच के दौरान:

1.04 करोड़ लोगों को दस्तावेज़ मिलान न होने पर नोटिस भेजा गया। 2.22 करोड़ नामों में कुछ गड़बड़ियां (विसंगतियां) पाई गईं। अब सभी सुधारों के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें