
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस घोषणापत्र को ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। अमित शाह ने कहा कि यह घोषणापत्र राज्य के हर वर्ग किसान, युवा, महिला और कर्मचारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह बंगाल को मौजूदा हालात से बाहर निकालने का रोडमैप देता है।
घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो 45 दिनों के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) सुनिश्चित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना समेत केंद्र सरकार की योजनाएं लागू होंगी। 6 महीने के अंदर UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने का वादा।
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, “Our government will move forward with a strategy of zero tolerance towards infiltrators. Dearness Allowance (DA) will be ensured for all government employees and pensioners, and the recommendations of the 7th Pay Commission… pic.twitter.com/KMXO6T6qGr
— ANI (@ANI) April 10, 2026
महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच पैसे सीधे खाते में आएंगे। सरकारी नौकरियों और पुलिस में 33% आरक्षण। राज्य की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा। हर क्षेत्र में महिला थाना और महिला डेस्क।
75 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य। गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद और साथ में 6 पोषण किट देने की योजना।
अमित शाह ने कहा कि घोषणापत्र में किसानों की समस्याओं के समाधान और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और यह घोषणापत्र उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप तैयार किया गया है और बंगाल के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है।
#WATCH Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, “This manifesto is a path to bring every section of Bengal out of despair. It will show a new way out for farmers surrounded by various kinds of fears… This manifesto will also place before the people of Bengal the roadmap for… https://t.co/KHARsrHNaz pic.twitter.com/Y0NiCd0zWj
— ANI (@ANI) April 10, 2026
अमित शाह ने राज्य की सत्ताधारी टीएमसी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता पहले वामपंथी सरकार से परेशान होकर ममता बनर्जी को सत्ता में लाई थी। फिर उन्हें दूसरी और तीसरी बार भी मौका दिया गया लेकिन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासन में ‘सिंडिकेट राज, गुंडाराज और घुसपैठ’ जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। अमित शाह ने कहा कि आज वही जनता, जिसने कभी ममता बनर्जी का समर्थन किया था, अब खुद को असुरक्षित और निराश महसूस कर रही है और बदलाव चाहती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...