Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanju Samson ने दिखाई दरियादिली, फैन को दिया बेशकीमती तोहफा; हो रही खूब तारीफ

April 10, 2026

Sanju Samson ने दिखाई दरियादिली, फैन को दिया बेशकीमती तोहफा; हो रही खूब तारीफ

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन इन दिनों अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, केरल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान संजू वोट डालने अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ एक दिल छू लेने वाली घटना हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, संजू जब कोझिकोड से कोयंबटूर जा रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में पलक्कड़ के पास अपनी कार रोकी। उसी समय शबरीश नाम का एक फैन अपने दोस्त मणिकंदन के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा था। दोनों ने संजू को पहचाना और उनसे मिलने पहुंचे। संजू ने भी उनसे आराम से बात की और फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो गए।

टूटे फोन को देखकर किया खास काम:

शबरीश ने अपने टूटे हुए फोन से सेल्फी ली। यह देखकर संजू का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत अपनी कार से एक नया स्मार्टफोन निकाला और शबरीश को गिफ्ट कर दिया, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है। यह देखकर शबरीश और उनका दोस्त हैरान रह गए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर संजू की खूब तारीफ हो रही है।

मैदान पर फॉर्म खराब, लेकिन दिल जीता:

जहां एक तरफ आईपीएल में संजू सैमसन का प्रदर्शन अभी खास नहीं रहा है और वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, वहीं इस छोटे से कदम ने लोगों का दिल जीत लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें