Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: कर्क और सिंह राशि के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

April 11, 2026

आज का राशिफल: कर्क और सिंह राशि के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

Today’s Horoscope 11 April 2026: मेष – समय हित में, किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका, शिक्षा प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, मान- सम्मान बढ़ेगा, यात्रा पर जाने में लाभ, विवाद खत्म होगा।

वृषभ
नौकरी में लाभ की स्थिति, बीमारी से छुटकारा, विवाद का समापन, कर्ज अदा करने की कुछ चिंता रहेगी, दोस्तों की मदद से मसले हल, मनचाहे काम की शुरुआत।

मिथुन
योजनाओं के फलीभूत होने का योग, विवाह समारोह में शामिल होने का मौका, नौकरी में तरक्की मिलने की संभावनाएं बलवती, सरकारी कामों में कामयाबी, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क
उन्नति में रुकावट, पैसे के आगमन में रुकावट उत्पन्न होगी, काम बिगड़ने की आशंका, प्रेम संबंधों में कड़वाहट, सरकारी कामों में लाभकम, मान-सम्मान में कमी।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 11 अप्रैल 2026

 

सिंह
रकम के लेनदेन में सावधानी बरतें, पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा होगा, सोच विचार में काम शुरु करने में देरी न करें, बिना कारण बहस नुक्सान कर सकती है, विश्वासघात से बचें।

कन्या
अदालती मसलों का हल होगा, परिवार में किसी मंगल आयोजन का मौका, पढ़ने- पढ़ाने में दिलचस्पी, कारोबार में दोस्तों की मदद से लाभ, पैसा जोड़ने में रूचि पैदा होगी।

तुला
समझ-बूझ से लिया गया फैसला लाभकारी, निजी जीवन में विशेष घटना घटित होगी, समाज सेवा की ओर रुझान रहेगा, धार्मिक कामों में मन लगेगा, यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक
सितारों की स्थिति अनुकूल है, अच्छे विचारों का उदय होगा, परिवार में माहौल सुखदायक रहेगा, समय के अनुसार काम निकाल पाएंगे, परोपकार से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें- बदनाम जेल काला पानी की खौफनाक कहानी: जहां से लौटना था नामुमकिन

 

धनु
समय आपके ग्रहों के अनुसार लाभकारी, चतुराई से काम निकलने का योग, कारोबार में सफलता, मान-सम्मान बढ़ेगा, कामयाबी का रास्ता खुलेगा, ज्ञान-विज्ञान में दिलचस्पी ।

मकर
ग्रहों की दशा आपके भाग्यानुकूल, पारिवारिक जीवन में किसी बात पर तनाव, एक- दूसरे पर आरोप लगाने की स्थिति, कारोबार में नुक्सान न हो इसके लिए सावधान रहें।

कुंभ
जमा किया हुआ धन काम आएगा, उच्चधिकारियों से संपर्क का लाभ, धार्मिक स्थलों की यात्रा का मौका, फंसा हुआ बकाया धन मिल सकता है, व्यापार में लाभ का मार्ग खुलेगा।

मीन
मित्रों की सलाह से लिया फैसला फायदेमंद, मुश्किलें हल होंगी, गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें, नये संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा, खास काम के लिए कोशिश कामयाब होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें