Peace talks : ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। इस दौरे के दौरान गालिबाफ ने एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।
बच्चों की याद में अनोखी श्रद्धांजलि
गालिबाफ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें विमान की सीटों पर बच्चों की तस्वीरें रखी गई हैं। इन तस्वीरों के साथ उनके स्कूल बैग भी रखे हुए हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा—“मेरे इस सफर के साथी।” यह एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है उन बच्चों के लिए, जो हमले में मारे गए थे। सीटों पर रखे गए जूते और फूल। विमान के अंदर हर सीट पर बच्चों की फोटो, उनके स्कूल बैग, खून से सने जूते और एक फूल रखा गया है। गालिबाफ इन चीजों को शांत होकर देखते नजर आए। यह दृश्य बहुत ही भावुक करने वाला था और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Yes, Trump crushed the 168 families of the Minab school by killing their children. Who is this bloodthirsty vampire in the White House?
The flight of Minab-168 landed in Islamabad, Pakistan.
Ghalibaf (the head of Iran’s parliament) is arriving for negotiations with his… pic.twitter.com/jeWk7A1FBL
— Jonah Cohen (@JonahCohen66018) April 11, 2026
मिनाब स्कूल हमले में गई थी 168 बच्चों की जान
यह श्रद्धांजलि 28 फरवरी को हुए एक हमले में मारे गए बच्चों के लिए दी गई है। यह हमला मिनाब के एक प्राथमिक स्कूल पर हुआ था। इस हमले में स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गया। 168 बच्चों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि यह हमला अमेरिका और इज़रायल की कार्रवाई में हुआ। विमान का नाम भी रखा गया “मिनाब 168”। इन बच्चों की याद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अपने विमान का नाम “मिनाब 168” रखा। यह नाम उन 168 मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है।
अमेरिका ने कहा– हमला गलती से हुआ है
अमेरिकी सेना का कहना है कि यह हमला शायद गलती से हुआ। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है।
सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों को देखकर लोग बहुत भावुक हो गए हैं। कई लोग इसे मासूम बच्चों की याद में एक मजबूत और दर्द भरा संदेश बता रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...