Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस को बम धमकी, ईमेल में IED होने का दावा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

April 13, 2026

Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस को बम धमकी, ईमेल में IED होने का दावा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ शहर में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बता दें कि धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई।

सूचना मिलते ही स्टेशन-31 के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस की गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को भी घेराबंदी में ले लिया गया।

ईमेल में IED और धमाके की चेतावनी का दावा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि विभिन्न स्थानों पर 14 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs) लगाए गए हैं। जो आज विस्पोट होंगे। ईमेल में एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने का भी उल्लेख किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

यह ईमेल 1 मार्च 2026 की रात 11:46 बजे एक अज्ञात ईमेल आईडी से भेजा गया बताया जा रहा है, जो चंडीगढ़ प्रशासन और पासपोर्ट ऑफिस सहित कई आधिकारिक ईमेल पतों पर पहुंचा।

साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को जांच में शामिल किया है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए IP एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में एक नाम का उल्लेख सामने आया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने से बच रही है।

ये भी पढ़ें…

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें