Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Redmi ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

April 13, 2026

Redmi ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

गैजेट डेस्क: Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके बेस वेरिएंट 4GB+64GB की कीमत 12,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत 1 हजार रुपये की छूट दी जा रही है, जिससे कीमत कम हो जाएगी। फोन की पहली सेल 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में लाया गया है।

स्‍पे‍स‍िफ‍िकेशंस

डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी ब्राइटनेस 800 nits तक है।

प्रोसेसर- Redmi A7 Pro 5G में 6nm Unisoc T8300 प्रोसेसर लगा है। इसमें 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा- Redmi के इस फोन में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी- इस फोन में 6300 mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 7W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी प्रदान करती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें