Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग ने वित्तीय कारोबार वातावरण को लगातार बेहतर बनाने के लिए 20 उपाय पेश किए

April 13, 2026

शीत्सांग ने वित्तीय कारोबार वातावरण को लगातार बेहतर बनाने के लिए 20 उपाय पेश किए

हाल ही में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की शीत्सांग (तिब्बत) शाखा ने सात प्रमुख क्षेत्रों में काम को आगे बढ़ाने के लिए 20 व्यावहारिक उपाय तैयार किए हैं। इन क्षेत्रों में नीतिगत उपकरण, सेवा दक्षता, क्रेडिट सूचना का उपयोग, विदेशी मुद्रा सुगमता, जोखिम निवारण एवं नियंत्रण, भुगतान अनुभव और उपभोक्ता अधिकार संरक्षण शामिल हैं। इन उपायों का उद्देश्य क्षेत्र में वित्तीय कारोबार के माहौल की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार करना और शीत्सांग के उच्च स्तरीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए बेहतर वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। 

नीतिगत उपकरणों के तहत, शीत्सांग की विशेष तरजीही वित्तीय नीतियों का पूरा उपयोग किया जाएगा। मौद्रिक नीति उपकरणों की मार्गदर्शक भूमिका के जरिए स्थानीय इकाइयों को कम लागत पर धन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उद्यमों की कुल वित्तपोषण लागत में लगातार कमी लाई जा सके। सेवा दक्षता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक व्यापार लाइसेंस को प्रोत्साहित किया जाएगा और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। इससे उद्यमों के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

क्रेडिट सूचना के उपयोग के तहत, ‘प्राप्य वित्तपोषण सेवा प्लेटफ़ॉर्मजैसे वित्तीय ढांचे के प्रचार और इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका लक्ष्य छोटे और मध्यम उद्यमों को ऑनलाइन वित्तपोषण की सुविधा देना है।

विदेशी मुद्रा सुगमता के क्षेत्र में, उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों के लिए व्यापार से जुड़ी विदेशी मुद्रा प्राप्तियों और भुगतानों को आसान बनाने वाली नीतियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। योग्य सीमा पार कॉमर्स प्लेटफॉर्म को पायलट कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा और सीमा पार आरएमबी निपटान को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

जोखिम निवारण और नियंत्रण के तहत, प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने वाली जोखिम निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। जोखिम की समय रहते पहचान और समाधान पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर अवैध वित्तीय गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर विदेशी बैंक कार्ड स्वीकार करने की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, भुगतान सेवाओं कोआयुअनुकूलऔरशीत्सांगअनुकूलबनाने के प्रयास भी तेज किए जाएंगे।

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के तहत 12363 परामर्श और शिकायत हॉटलाइन के संचालन को मजबूत किया जाएगा। शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा तथा डेटा विश्लेषण के जरिए अधिकार संरक्षण की दक्षता बढ़ाई जाएगी, ताकि एक संतुलित और भरोसेमंद उपभोक्ता वातावरण तैयार किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें