Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : बदलने लगा मौसम, बढ़ने लगी गर्मी, रातें अभी राहत भरी

April 14, 2026

Haryana : बदलने लगा मौसम, बढ़ने लगी गर्मी, रातें अभी राहत भरी

अंबाला। Weather report : the heat rising हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में गर्मी ने धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पूरे इलाके में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात के समय अभी भी कुछ राहत है।

रात का तापमान सामान्य से नीचे

रात्रि में उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणालियों के कारण बारिश, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और आंधी जैसी गतिविधियों ने तापमान को नियंत्रित रखा था। हालांकि अब ऐसी किसी सक्रिय प्रणाली का प्रभाव नहीं है, जिससे साफ आसमान, तेज धूप और पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।

कई जिलों में तापमान 35 डिग्री पहुंचा

वर्तमान स्थिति में क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। भिवानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। इसके अलावा हिसार में 36.7 डिग्री, रोहतक में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। चरखी दादरी, गुरुग्राम, जींद, मेवात, सिरसा और सोनीपत में भी तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है।

ये है मौसम के बारे में पूर्वानुमान

आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। विशेष रूप से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है। हालांकि 15 अप्रैल के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

तापमान में चल रहा उतार-चढ़ाव

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इसी कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। एचएयू के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। ये स्थिति आने वाले दिनों में भी बनी रह सकती है।

किसानों को अपनानी चाहिए ये सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को अगले 3-4 दिनों तक खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरसों की कटाई और गहाई फिलहाल रोकने को कहा है, जिससे कि बारिश और ओलों से नुकसान न हो। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम लगातार बदलता रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना भी है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल मौसम सुहावना बना है।

Also Read 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें