Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : बेटी के न्याय के लिए आत्महत्या की कोशिश

April 14, 2026

Haryana : बेटी के न्याय के लिए आत्महत्या की कोशिश

कैथल। Attempted suicide for justice राजौंद के गांव रोहेड़ा माजरा में एक पिता सतपाल सिंह ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारी और ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए और उसे नीचे उतार लिया गया।

पेड़ पर पगड़ी से लगा रहा था फंदा

बता दें कि सतपाल सिंग की विवाहिता बेटी मनजीत देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में मंजीत देवी के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। इस पर कोई गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने सोमवार को जिला सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की और ठीक से जांच न करने के आरोप लगाए। इसके बाद मृतका के पिता सतपाल सिंह ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए सचिवालय में पेड़ पर पगड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

ससुरालियों पर कार्रवाई की थी मांग

इसके बाद एसपी ने परिजनों से मुलाकात की। अब इस मामले की जांच के लिए डीएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी है। इसके साथ ही एक चार सदस्यों की अलग से टीम बनाई गई जो पूरी जांच देख सकेगी। इस मामले में जो पहले जांच अधिकारी थे उन्हें भी इस केस से बदल दिया गया। एसपी से आश्वासन मिलने के बाद स्वजन वापस अपने गांव चले गए। प्रदर्शन में गांव कुचराना के मौजूदा सरपंच सत्यनारायण, पवन मोर, काला नंबरदार, रणधीर, सत्यवान, सुरेंद्र मौजूद थे। पिता सतपाल सिंह ने आरोप लगाए कि उसकी बेटी की हत्या की गई थी, लेकिन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

एसपी से हो गई मुलाकात

कैथल एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि विवाहिता मनजीत देवी की मौत के मामले को लेकर राजौंद थाना में केस दर्ज किया हुआ है। स्वजन मिले थे और मामले की जांच एसआइटी कर रही है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें