
सोनीपत। Sharp shooter arrested कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर निवेश उर्फ डिल्ला निवासी सोनीपत को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया।
सूचना मिली थी कि गैंगस्टर दीपक नांदल जो विदेश में रहकर गैंग चला रहा है, अपने सहयोगी निवेश उर्फ डिल्ला के माध्यम से गुरुग्राम स्थित एक कारोबारी मयंक चावला के कार्यालय पर फिरौती के लिए फायरिंग कराएगा। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बंधवाड़ी गांव के पास नाकाबंदी की गई। यह वाकया 13 अप्रैल का है। पुलिस की मानें तो 13/14 अप्रैल की रात करीब 12.50 बजे एक बाइक को रोकने को कहा, लेकिन उसने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर विवेक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और एक गोली पीएसआई विकास के बुलेट प्रुफ जैकट पर लगी। जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। आरोपी ने कुल चार राउंड फायर किए, जबकि एसटीएफ की टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को काबू कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निवेश उर्फ डिल्ला गैंगस्टर दीपक नांदल के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। आरोपी पूर्व में करनाल में हुई फायरिंग की घटना में हथियार सप्लाई करने तथा हाल ही में गुरुग्राम के कारोबारी मयंक चावला के कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी हथियार उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। एसटीएफ से डीएसपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गैंग के अन्य सदस्यों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...