
कुरुक्षेत्र। baisakhi mahotasav at kurukshetra बैसाखी महोत्सव 2026 लोगों ने गोहाना की जलेबी का स्वागत चखा। केडीबी मेला ग्राउंड में महोत्सव का आयोजन था। नागरिकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट की भी था।
डीसी विश्राम मीणा ने फूड कोर्ट का निरीक्षण किया और अलग-अलग व्यंजनों का स्वयं भी चखा। इस दौरान सभी को नियमों के अनुसार कार्यवाही करने को कहा। बैसाखी महोत्सव 2026 में मिकाडा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड, बागवानी विभाग कुरुक्षेत्र, वीटा बूथ कुरुक्षेत्र, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरित निगम, हरियाणा रोडवेज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, हैफेड, कृषि विभाग, अधिकारी ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए स्टॉल लगाए हुए थे।
इसके अलावा गीता प्रेस, स्वयं सहायता समूह की तरफ से भी स्टॉल लगाए गए। बैसाखी महोत्सव के मुख्य मंच से सूचना, जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों में उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...