Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे’, अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

April 14, 2026

‘बंगाल की धरती पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे’, अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में किसी भी हालत में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी।

गंगारामपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर, जो मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं, वे ममता बनर्जी के “एजेंट” हैं और उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर ऐसी कोई भी योजना पूरी नहीं होने दी जाएगी।

घुसपैठ और वोटर लिस्ट पर भी हमला

मालदा में दूसरी रैली के दौरान शाह ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे अवैध घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट की जांच (SIR) की जा रही है, जिसमें फर्जी नाम हटाए जा रहे हैं, लेकिन ममता इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।

बॉर्डर और किसानों को लेकर वादे

अमित शाह ने वादा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर 45 दिनों के अंदर बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन दी जाएगी। सीमाओं को मजबूत किया जाएगा। किसानों के लिए हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं दीं।

बंगाल में कब होंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। इस बार मुकाबला सत्तारूढ़अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें