Best Resale Value Cars: अगर आप आने वाले समय में SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ फीचर्स और कीमत ही नहीं बल्कि उसकी रीसेल वैल्यू पर ध्यान देना भी जरूरी है। बता दें कि भारतीय बाजार में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जो सालों बाद भी अपनी कीमत का बड़ा हिस्सा बनाए रखती हैं। खासतौर पर 3 से 4 साल इस्तेमाल के बाद भी इनकी डिमांड सेकेंड हैंड मार्केट में बनी रहती है। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…
Toyota Fortuner- रीसेल वैल्यू की किंग SUV
Toyota Fortuner को भारत में उन चुनिंदा SUVs में गिना जाता है जो समय के साथ अपनी वैल्यू बहुत कम खोती हैं। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण यह गाड़ी सेकेंड हैंड मार्केट में भी काफी ऊंची कीमत पर बिकती है। कई मामलों में इसकी 70 से 80 प्रतिशत तक वैल्यू बरकरार रहने की संभावना रहती है।

Hyundai Creta- सबसे ज्यादा डिमांड वाली SUV
Hyundai Creta भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर SUV है। इसका स्टाइलिश डिजाइन, अच्छे फीचर्स और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे सेकेंड हैंड मार्केट में भी हाई डिमांड में रखते हैं। यही वजह है कि कुछ साल पुरानी Creta भी आसानी से अच्छी कीमत पर बिक जाती है।

ये भी पढ़ें:
Maruti Suzuki Brezza- भरोसे और सर्विस का फायदा
Maruti Suzuki Brezza अपनी मजबूत रीसेल वैल्यू के लिए जानी जाती है। मारुति ब्रांड का बड़ा सर्विस नेटवर्क और कम मेंटेनेंस खर्च इसे लंबे समय तक फायदेमंद विकल्प बनाता है। यही कारण है कि इस्तेमाल के बाद भी यह SUV अपनी कीमत का बड़ा हिस्सा बनाए रखने में सफल रहती है।

Mahindra Scorpio- दमदार और हमेशा डिमांड में
Mahindra Scorpio अपनी मजबूत बॉडी और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में पसंद की जाती है। सेकेंड हैंड मार्केट में इसकी लगातार मांग बनी रहती है, जिससे यह 3-4 साल बाद भी अच्छी रीसेल वैल्यू देने में सक्षम रहती है।

ये भी देखें :
https://dainiksavera.com/man-who-came-to-get-medicine-from-hospital/
मेष: दिन शुभ रहेगा...