Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: मोहाली में युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

April 15, 2026

Punjab News: मोहाली में युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

पंजाब डेस्कः मोहाली के इलाके में एक युवती ने ऊंची इमारत से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। यह घटना मोहाली सिटी सेंटर में हुई, जो मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है।

पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार तान्या नाम की युवती ने इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत गंभीर

युवती को इलाज के लिए ज़ीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें…

मौके से मिला अहम सामान

जांच के दौरान पुलिस को पांचवीं मंजिल से युवती का बैग बरामद हुआ है। बैग में टिफिन बॉक्स, एक्टिवा की चाबी और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने इन सभी सामानों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें