Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक निंगपो में आयोजित

April 16, 2026

चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक निंगपो में आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: वर्ष 2026 चीनी राष्ट्रीय फिल्म कार्य बैठक 15 से 16 अप्रैल तक पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में आयोजित हुई। इस बैठक में इस साल के फिल्म कार्य का सार किया गया, नयी स्थिति का अध्ययन किया गया और अगले चरण में महत्वपूर्ण कार्यों का बंदोबस्त किया गया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

इस बैठक में कहा गया कि चीनी फिल्म की रचनाओं की गुणवत्ता स्थिरता से उन्नत हो रही है, व्यावसायिक ढांचे का समायोजन हो रहा है और बाजार का लचीलापन मजबूत हो रहा है।

इस बैठक में बल दिया गया कि फिल्म जनता की कला है। हमें सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता की मजबूती का अवसर पकड़कर लोगों की व्यक्तिगत, विविध और गुणवत्तापूर्ण मांग के अनुसार निरंतर अच्छी फिल्म प्रदान करना और फिल्म उद्योग के गुणवत्ता विकास से जनता के सुखमय जीवन को शोभा देना और 15वीं पंचवर्षीय योजना में फिल्म कार्य की अच्छी शुरुआत को सुनिश्चित करना चाहिए।

इस बैठक में मांग की गयी कि हमें सृष्टि करने की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर उत्कृष्ट रचनाएं तैयार करने और श्रेष्ठ फिल्मों की सप्लाई की क्षमता उन्नत करनी चहिए। हमें बाजार व्यवस्था संपूर्ण बनाकर फिल्म व्यवसाय की सृजन शक्ति प्रेरित कर, विज्ञान व तकनीक से सशक्तिकरण कर फिल्म की नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास में तेजी लानी चाहिए। इसके अलावा हमें आदान-प्रदान व सहयोग गहराकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दो बाजारों के दोहरे इंजनों के संचालन की स्थिति तैयार करनी चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें