Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

April 17, 2026

Punjab Weather: कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी बीच पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में हाल ही में लगभग 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40 डिग्री के पार चला गया, जबकि चंडीगढ़ में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में भी तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:

इन जिलों में हो सकती हैं बारिश और गरज-चमक

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 18 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 19 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 अप्रैल तक बड़े स्तर पर बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह 40 डिग्री तक जा सकता है।

लुधियाना सहित कई शहरों में तापमान में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट और अन्य इलाकों में भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। कुल मिलाकर, राज्य भर में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें