पंजाब डेस्क: खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के मामले में हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए एक अहम फैसला सुनाया है।
डिब्रूगढ़ जेल से ही चलेगा ट्रायल
हाई कोर्ट ने अंतरिम अनुमति देते हुए निर्देश दिया है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रहे सभी मामलों का ट्रायल अब असम की डिब्रूगढ़ जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसका मतलब है कि अब उन्हें कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं किया जाएगा।
NSA अवधि के बाद भी जारी रहेगा ट्रायल प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी रहेगी। कोर्ट ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें…
11 मामलों में चल रही सुनवाई
जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई अब डिब्रूगढ़ जेल से ही ऑनलाइन माध्यम से होगी। कोर्ट की इस व्यवस्था के बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया जेल परिसर के भीतर से ही संचालित की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...