Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

April 18, 2026

आज का राशिफल: जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Horoscope: मेष राशि- आज आपका दिन मेहनत और भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन इसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें आपकी लगन और मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास और हिम्मत बनी रहेगी, जिससे आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे।

वृष राशि- वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और योजना बनाने के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम को लेकर पहले से प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज उस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज व्यापार और कामकाज के मामलों में आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। आपके फैसले सही साबित होंगे और हर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। समाज में सम्मान और पहचान भी बढ़ेगी।

कर्क राशि- आज आपका मन थोड़ा परेशान और अस्थिर रह सकता है। तनाव के कारण आप किसी भी काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें कि खुद को शांत रखें, नहीं तो काम अधूरे रह सकते हैं।

सिंह राशि- दिन की शुरुआत में कुछ उलझनें और परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। शाम के बाद भी मानसिक तनाव बना रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या राशि- आज व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सफलता आपके साथ रहेगी, लेकिन सेहत का खास ध्यान रखें। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सकारात्मक सोच बनी रहेगी।

तुला राशि- दिन के पहले हिस्से में व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। काम अच्छे से आगे बढ़ेंगे, लेकिन शाम के बाद कुछ गलत लोगों की वजह से परेशानी आ सकती है। सतर्क रहना जरूरी है।

वृश्चिक राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अगर आप मेहनत करेंगे, तो कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। सफलता के अच्छे संकेत हैं।

धनु राशि- दिन की शुरुआत में व्यापार में लाभ और सम्मान मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। लेकिन शाम के बाद कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए पहले से तैयार रहें।

मकर राशि- आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने वाला है। किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दिन के बाद के हिस्से में व्यापार की स्थिति बेहतर हो सकती है।

कुम्भ राशि- प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज आपको फायदा मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें सुधार और सफलता के संकेत हैं। आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।

मीन राशि- वाहन खरीदने-बेचने या उन्हें सजाने-संवारने से जुड़े काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत और संतुलित बनी रहेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें