Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा पूरा आटा कोटा, दालों के दाम बदले

April 18, 2026

Himachal: मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा पूरा आटा कोटा, दालों के दाम बदले

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के राशन डिपुओं में मई महीने में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी, जिससे लाखों परिवारों को बाजार से महंगा आटा खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा।

ये पढ़ें:-

पिछले तीन महीनों से जारी इस कटौती के बीच अब विभाग ने राशन कार्ड पर मिलने वाली दालों के दामों में भी बड़ा बदलाव किया है। फरवरी में 11 किलो, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो आटा दिया गया था, और मई में भी यही मात्रा निर्धारित की गई है।

चावल की आपूर्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उपभोक्ताओं को छह किलो चावल ही मिल रहे हैं। वहीं, रिफाइंड तेल की सप्लाई अब तक डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है, जबकि इसके लिए ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

दालों के दामों में भी बदलाव किया गया है। उड़द दाल 13 रुपये और मलका मसूर 1 रुपये महंगी हो गई है, जबकि चना दाल 11 रुपये सस्ती की गई है। एनएफएसए उपभोक्ताओं को उड़द 89 रुपये, चना 61 रुपये और मसूर 67 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं, एपीएल उपभोक्ताओं के लिए उड़द 94 रुपये, चना 66 रुपये और मसूर 72 रुपये प्रति किलो निर्धारित किए गए हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मई महीने में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा और छह किलो चावल ही मिलेगा। साथ ही दालों के नए दाम लागू कर दिए गए हैं और उनकी सप्लाई डिपुओं में पहुंचनी शुरू हो गई है।

ये पढ़ें:-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें