Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली के ‘Like-Unlike’ वाले मामले पर जर्मन मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “शायद उनका इरादा…

April 18, 2026

विराट कोहली के ‘Like-Unlike’ वाले मामले पर जर्मन मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “शायद उनका इरादा…

LizLaz Break Silence on Virat Kohli : Virat Kohli और जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज से जुड़ा इंस्टाग्राम वाला मामला में एक नया मोड़ सामने आ गया है। जहां, पहले यह खबर आई थी कि विराट ने उनकी फोटो लाइक की और फिर तुरंत अनलाइक कर दी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई। अब इस पूरे मामले पर खुद इन्फ्लुएंसर लिजलाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

लिजलाज मामले को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह सुबह उठीं, तो हर जगह उनका नाम खबरों में था। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी छोटी सी बात को लोगों ने इतना बड़ा मुद्दा कैसे बना दिया। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मुझे विराट के लिए थोड़ा बुरा लग रहा है। लोग छोटी-छोटी चीजों को नोटिस करके उसे बड़ी खबर बना देते हैं। शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने मेरी फोटो लाइक की, इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

कैसे बनीं विराट की फैन?
लिजलाज ने बताया कि वह खुद भी विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ और परवरिश जर्मनी में हुई, जहां क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। उन्होंने बताया कि 2025 में जब वह भारत आईं, तब उनके बेंगलुरु के दोस्तों ने उन्हें क्रिकेट और आईपीएल से परिचित कराया। आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) को सपोर्ट करते हुए उन्होंने पहली बार विराट को खेलते देखा और वह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। उनके शब्दों में, “विराट को खेलते देखना बहुत रोमांचक था। वह शानदार खिलाड़ी हैं।”

 

लाइक के बारे में उन्हें कैसे पता चला?
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि लिजलाज को शुरुआत में यह पता ही नहीं था कि विराट ने उनकी फोटो लाइक की है। उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उनके मैसेज बॉक्स में अचानक बहुत सारे मैसेज और न्यूज लिंक आने लगे। उन्होंने बताया कि पहले तो वह खुश हुईं कि इतने बड़े खिलाड़ी ने उनकी पोस्ट को लाइक किया, लेकिन जब बाद में विराट ने उसे अनलाइक कर दिया, तो उन्हें थोड़ा दुख भी हुआ खासकर विराट की स्थिति को देखकर।

 

एल्गोरिदम वाली पुरानी कहानी फिर चर्चा में
सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को विराट के पुराने “एल्गोरिदम” वाले बयान से भी जोड़ रहे हैं। पहले भी एक बार ऐसा हुआ था जब एक फोटो लाइक होने पर विराट ने कहा था कि यह गलती से हुआ, क्योंकि वह अपना फीड क्लियर कर रहे थे। अब कुछ फैंस का मानना है कि शायद इसी तरह के विवाद से बचने के लिए उन्होंने इस बार जल्दी से फोटो अनलाइक कर दी। लेकिन तब तक सोशल मीडिया यूजर्स ने उस लाइक को देख लिया और मामला वायरल हो गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें