Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

NATO से बाहर होगा अमेरिका? महासचिव मार्क रूटे ने दी स्पष्ट जानकारी, पढ़ें…

April 19, 2026

NATO से बाहर होगा अमेरिका? महासचिव मार्क रूटे ने दी स्पष्ट जानकारी, पढ़ें…

NATO: नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूएस का साथ ना देने के लिए नाटो की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की आलोचना के बीच नाटो चीफ का ये बयान सामने आया है। शनिवार को एक जर्मन अखबार के साथ छपे एक इंटरव्यू में रूटे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका नाटो छोड़ेगा, लेकिन उन्होंने एक मजबूत अलायंस के अंदर एक मजबूत यूरोप की जरूरत पर जोर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में शिकायत की थी कि यूरोपीय सहयोगी ईरान के साथ युद्ध का समर्थन करने को तैयार नहीं हैं, उन्होंने नाटो को कागजी शेर कहा था। इसके साथ ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेटिव ने ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने जुड़वा बेटियों का गला धारदार हथियार से काटा, इलाके में फैली समसनी

 

रूटे ने कहा कि ट्रंप कुछ नाटो सदस्य देशों से स्पष्ट रूप से निराश हैं और वे अमेरिकी राष्ट्रपति की इस नाराजगी को समझते हैं। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी परमाणु सुरक्षा कवच (न्यूक्लियर अम्ब्रेला) अब भी यूरोप की सुरक्षा का अंतिम गारंटर बना हुआ है।

राष्ट्रपति की परीक्षा में नाटो फेल हो गया: लेविट
इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर अलायंस की प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच, महासचिव रूटे से मुलाकात में अमेरिका के नाटो से पीछे हटने की संभावना पर चर्चा की थी। लेविट ने ट्रंप के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति की परीक्षा में नाटो फेल हो गया। वहीं नाटो छोड़ने के सवाल पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा, “राष्ट्रपति ने इस पर विचार किया है और मुझे लगता है कि प्रेसिडेंट इस पर बात करेंगे।”

ये भी पढ़ें-  हिमाचल में बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

कई यूरोपीय देशों ने की मदद
रूटे ने पहले तनाव को माना था लेकिन कहा था कि ज्यादातर साथियों ने अमेरिका का समर्थन किया था। मीटिंग के बाद उन्होंने अमेरिकी मीडिया से कहा, “वह साफ तौर पर निराश हैं लेकिन ज्यादातर यूरोपीय देश मददगार रहे हैं।” उन्होंने बातचीत को “बहुत साफ, बहुत खुला” बताया। रूटे ने कहा कि यूरोपीय देशों ने लड़ाई के दौरान बेसिंग, लॉजिस्टिक्स, ओवरफ्लाइट्स और दूसरी मदद दी थी। साथ ही, नाटो के महासचिव ने माना कि सभी साथी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

ट्रंप ने की नाटो की आलोचना
इससे पहले ट्रंप ने नाटो की आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं नाटो से बहुत निराश हूं। हम इस पर खरबों डॉलर खर्च करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ नहीं थे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें