Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य चीन विदेशी निवेशकों के लिए इतना आकर्षक क्यों है?

April 20, 2026

मध्य चीन विदेशी निवेशकों के लिए इतना आकर्षक क्यों है?

इस वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत हो रही है, और मध्य चीन के विकास को गति देना एक महत्वपूर्ण कार्य है। अनुकूल भौगोलिक स्थिति और परिवहन व्यवस्था, मजबूत औद्योगिक आधार और लगातार मिल रहे नीतिगत लाभों के कारण मध्य चीन के समग्र लाभ तेजी से उभर रहे हैं, जिससे यह चीन में विदेशी निवेश का एक नया केंद्र बन गया है। 

हाल ही में, चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन कमेटी (CCPIT) की “विदेशी निवेशित उद्यमों का स्थानीय दौरा” ब्रांड गतिविधि च्यांगशी प्रांत में शुरू हुई। आइए जानते हैं कि यात्रा के बाद विदेशी निवेशकों का क्या कहना है।

पेइचिंग स्थित कनाडा-चीन व्यापार परिषद के मुख्य प्रतिनिधि डेविड पेरेज़-डेस रोज़ियर्स  ने कहा कि च्यांगशी प्रांत यांग्त्ज़ी नदी के निकट स्थित है और चीन की रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली में एक महत्वपूर्ण गलियारा है। यह कनाडाई व्यवसायों के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। इससे उन्हें अपने आयात-निर्यात व्यवसाय की योजना बनाने और यहां विभिन्न सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने में मदद मिलती है। विदेशी निवेशक चीन को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता का परीक्षण करने के लिए एक “फिटनेस सेंटर” के रूप में देखते हैं। हमारे लिए, चीन में निवेश का दृष्टिकोण केवल “चीन में” निवेश करना नहीं है, बल्कि “चीन में निवेश करके विश्व के लिए निवेश करना” है।

चीन-इटली चैंबर ऑफ कॉमर्स के उप महासचिव फेडरिका विगियानी ने कहा कि च्यांगशी एक जीवंत प्रांत है और हम उसके मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को समझते हैं। मुझे विश्वास है कि च्यांगशी और उत्कृष्ट इतालवी कंपनियों के बीच कई समानताएं हैं। उच्च स्तरीय विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, कृषि मशीनरी और सभी डिजाइन संबंधी सेवाओं में इतालवी कंपनियों को मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त है।

सिका (चीन) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष चांग येच्योंग ने कहा कि च्यांगशी प्रांत में नई ऊर्जा वाहनों, पावर बैटरी और लिथियम बैटरी के क्षेत्रों में मजबूत तैनाती है। हम भविष्य में च्यांगशी में इन फलते-फूलते उद्योगों को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

पीडब्ल्यूसी चीन की जनसंपर्क प्रमुख चो शिंग ने कहा कि वर्तमान जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति में, चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस ने मध्य चीन में परिवहन को सुगम बनाया है। वह आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और लचीलेपन को ध्यान में रखते हुए विदेशी निवेश को आकर्षित करता है। च्यांगशी के दो प्रमुख लाभ हैं, एक है अलौह धातुएँ और दूसरा है इलेक्ट्रॉनिक सूचना है।  ये दो लाभ वर्तमान एआई के औद्योगिक उन्नयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

बैंक ऑफ ईस्ट एशिया (चीन) के उपाध्यक्ष हे छांगमिंग ने कहा कि हमारे बैंक की अगले तीन वर्षों के लिए रणनीतिक योजना है क्षेत्रीय रूप से चीन की मुख्य भूमि में, मौजूदा आर्थिक विकसित क्षेत्रों के अलावा, हम एक घरेलू शाखा नेटवर्क भी स्थापित करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें