Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

SRH vs DC, 2026: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सनराइजर्स की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

April 21, 2026

SRH vs DC, 2026: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सनराइजर्स की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

SRH vs DC: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। इसी बीच दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। SRH और DC दोनों ही इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी जगह मजबूत करने के लक्ष्य के साथ खेलेंगी।

SRH के लिए सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। SRH ने अपने पिछले 2 मैच लगातार जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ ये जीत SRH को अपने घरेलू मैदान पर मिली है, इसलिए DC के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

हम पहले बॉलिंग करेंगे- अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। किस्मत अच्छी चल रही है (टॉस पर); सभी मैच जीतना बेहतर होता। धन्यवाद, मैंने नहीं सोचा था कि मैं DC के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है, आज रात जीत मिलेगी। हमें हालात के हिसाब से एक बैलेंस्ड प्लेइंग XI चाहिए। एक बड़ी टीम को मैनेज करना मुश्किल है, बेस्ट प्लेइंग XI चुनी जा सकती है और खिलाड़ी यह जानते हैं। एक बदलाव: नीतीश राणा ने अकीब नबी की जगह ली।”

मदुशंका आए, एनगिडी बाहर- ईशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा,  ”यह तय करना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वैसा ही विकेट है। कुछ बदलाव: मदुशंका आए हैं, एनगिडी बाहर हो सकते हैं (मुझे पक्का नहीं पता), और हर्ष दुबे भी वापस आ गए हैं। प्लान को लागू करना ही सही तरीका है, हम एक बार में एक मैच देखेंगे और उसे पूरा करेंगे।”

पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड 

हैदराबाद में शाम का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन लाइन लेंथ के साथ सटिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। SRH और DC के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि DC ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।

दोनों टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिज़वी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें