YouTube Online Earnings: आज के दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। कई क्रिएटर्स इसे अपने फुल-टाइम करियर के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है क्या 1000 व्यूज पर अच्छी कमाई हो जाती है?
1000 व्यूज पर कितनी होती है कमाई?
बता दें कि YouTube पर कमाई तय नहीं होती। आमतौर पर 1000 व्यूज पर करीब 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की आय हो सकती है। हालांकि यह पूरी तरह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापन और दर्शकों की लोकेशन।
किन बातों पर निर्भर करती है कमाई?
YouTube की इनकम का सबसे अहम हिस्सा CPM (Cost Per Mille) होता है, यानी 1000 व्यूज पर मिलने वाला पैसा। भारत जैसे देशों में CPM कम होता है, जबकि अमेरिका और यूके जैसे देशों से आने वाले व्यूज पर ज्यादा कमाई होती है। इसके अलावा वीडियो का विषय भी मायने रखता है। टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और एजुकेशन से जुड़े कंटेंट पर ज्यादा महंगे विज्ञापन मिलते हैं, जबकि एंटरटेनमेंट या व्लॉग्स में कम रेवेन्यू आता है।
ये भी पढ़ें:
YouTube से कमाई के लिए जरूरी शर्तें
YouTube से पैसे कमाने के लिए क्रिएटर्स को YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना पड़ता है। इसके लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर होने चाहिए और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम या 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज जरूरी हैं। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही चैनल पर विज्ञापन लगने शुरू होते हैं।
कमाई के अन्य तरीके
YouTube पर सिर्फ विज्ञापनों से ही कमाई नहीं होती। कई क्रिएटर्स अन्य तरीकों से ज्यादा आय अर्जित करते हैं, जैसे-
ब्रांड स्पॉन्सरशिप
एफिलिएट मार्केटिंग
चैनल मेंबरशिप
सुपर चैट और लाइव स्ट्रीम
अक्सर इन माध्यमों से होने वाली कमाई विज्ञापनों से भी ज्यादा होती है।
ये भी देखें :
ज्यादा कमाई कैसे करें?
अगर आप YouTube से अच्छी आय कमाना चाहते हैं, तो क्वालिटी कंटेंट बनाना सबसे जरूरी है। सही ऑडियंस को टारगेट करना, आकर्षक थंबनेल, बेहतर SEO और वॉच टाइम बढ़ाना बेहद अहम हैं। इसके अलावा नियमित रूप से वीडियो अपलोड करना और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करना भी चैनल की ग्रोथ में मदद करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...