नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। अब तक 9 एलपीजी से भरे जहाज और 1 कच्चे तेल का जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलमार्ग पार करके भारत पहुंच चुके हैं। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक माना जाता है।
भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी
सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 28 फरवरी से अब तक 11.61 लाख से ज्यादा लोग भारत लौट चुके हैं। इसी क्रम में इराक में फंसे 12 भारतीय नाविक भी सोमवार रात सुरक्षित मुंबई पहुंच गए। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने जानकारी दी कि खाड़ी देशों में रह रहे करीब 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल की 46 दवाओं समेत फेल हुए 141 के सैंपल, स्वास्थ्य विभाग ने कंपनियों को भेजा नोटिस
उन्होंने बताया कि इराक का हवाई क्षेत्र फिर से खुलने के बाद इन नाविकों की वापसी संभव हो पाई। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने इसमें अहम भूमिका निभाई। साथ ही ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिशें भी जारी हैं। वहां का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए खुला है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, आर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद कर रहा है।
दूध और डेयरी सप्लाई पर असर नहीं
पशुपालन और डेयरी विभाग की निदेशक पूजा रुस्तगी ने बताया कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट का असर भारत में दूध और डेयरी उत्पादों पर नहीं पड़ा है। देशभर में दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और सप्लाई सामान्य तरीके से जारी है। डेयरी किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है। ईंधन, गैस और पैकेजिंग सामग्री की कोई कमी नहीं है। सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।
प्लास्टिक पैकेजिंग की सप्लाई भी सामान्य
डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक सामग्री की भी कोई कमी नहीं है। इसके लिए जरूरी कच्चे माल पॉलीप्रोपिलीन और पॉलीस्टाइरीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
सरकार के नए कदम
स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने कुछ अहम फैसले भी लिए हैं। 30 मार्च 2026 को एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया, जिसमें सभी राज्य डेयरी संघ शामिल हैं। 25 मार्च 2026 को पशु उत्पादों के निर्यात और वापसी को आसान बनाने के लिए सरल ‘क्वारंटीन’ प्रक्रिया लागू की गई।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में बढ़ रहा गर्मी का कहर, इन ज़िलों में ‘येलो हीटवेव अलर्ट’ जारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...