ऑटो डेस्क: Suzuki Avenis का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस बार स्कूटर में नया डुअल-टोन कलर दिया गया है, जिसमें पर्ल ग्लेशियर वाइट और मेटालिक ऊर्ट ग्रे का कॉम्बिनेशन मिलता है। नए एडिशन की कीमत 1.03 लाख रुपये से शुरू होकर 1.05 लाख रुपये तक जाती है। यह स्कूटर Honda Dio, TVS Ntorq और Yamaha RayZR जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा।
डिजाइन और फीचर्स

Suzuki Avenis में शार्प LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं, जो रात में रोशनी के लिए बेहतर हैं। इसके साथ ही स्प्लिट ग्रैब रेल्स और अट्रैक्टिव ग्राफिक्स भी मिलते हैं। वहीं फीचर्स की बात करें तो ब्लूटूथ से जुड़ा डिजिटल LCD डिस्प्ले है, जो कॉल और मैसेज की जानकारी देता है। साइड स्टैंड इंटरलॉक, बाहर से ही पेट्रोल भरने की सुविधा, USB चार्जिंग पोर्ट, छोटा ग्लव बॉक्स और 21.8 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है।
इंजन

नए एडिशन में 124.3cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। इसमें CVT ऑटोमैटिक गियर सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लगभग 50 से 55 kmpl तक का माइलेज देता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...