Blackout mock drill in Punjab : पंजाब के सभी जिलों में शुक्रवार को एक विशेष ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों और प्रशासन की तैयारी को जांचना है। यह मॉक ड्रिल रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगी। कुछ मुख्य स्थान जहां यह ड्रिल आयोजित की जाएगी।
शाम 7:55 बजे एक सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को अलर्ट किया जाएगा। धार्मिक स्थानों से भी पब्लिक अनाउंसमेंट किए जाएंगे। सायरन बजते ही बिजली विभाग संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद कर देगा।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान
इस मॉक ड्रिल में कई विभाग मिलकर काम करेंगे
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य है अचानक आने वाली आपात स्थिति का अभ्यास करना। प्रशासन की तैयारियों की जांच करना। लोगों को जागरूक और तैयार बनाना।
अमृतसर जिला प्रशासन के अनुसार यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसकी शुरुआत “एयर रेड” चेतावनी सायरन से होगी। यह ड्रिल सिर्फ तय किए गए क्षेत्र (पिटेक्स ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू) में ही होगी। जरूरी सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी।
ड्रिल खत्म होने के बाद लगातार 2 मिनट तक तेज सायरन बजाया जाएगा। यह “ऑल क्लियर” का संकेत होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...