नेशनल डेस्क : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए नकली ENO सैशे और इंस्टेंट कॉफी तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बत दें कि इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में नकली उत्पाद और निर्माण सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार दिल्ली के मधु विहार इलाके में चल रहा था, जहां दो किराए के फ्लैट्स को गुप्त तरीके से मिनी फैक्ट्री में बदल दिया गया था। यहां बड़े पैमाने पर नकली ENO पाउडर और कॉफी सैशे तैयार कर बाजार में सप्लाई किए जा रहे थे।
🚨⚠️ FAKE ENO & COUNTERFEIT NESCAFÉ FACTORY BUSTED IN DELHI!💥🚔
In a major crackdown, Cyber Cell & SR, Crime Branch Delhi busted a highly organized racket manufacturing fake ENO antacid powder and counterfeit Nescafé products in Madhu Vihar. 👮♂️⚡
🔴 4 Accused Arrested
🏭 2… pic.twitter.com/RT0uxmjLbJ— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) April 21, 2026
छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 1 लाख नकली ENO सैशे और लगभग 50 हजार नकली कॉफी पैकेट मिले। इसके अलावा 3 पैकिंग मशीनें, 500 किलो कॉफी पाउडर, एसिड से भरे ड्रम, पैकिंग रोल, ब्रांडेड स्टिकर और कार्टन भी बरामद किए गए। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपी असली ब्रांड जैसे पैकेजिंग तैयार कर उस पर फर्जी लेबल और स्टिकर लगाते थे, ताकि ग्राहक आसानी से धोखा खा जाएं। तैयार माल को बाद में अलग-अलग बाजारों में सप्लाई किया जाता था।
अधिकारियों ने बताया कि यह न केवल आर्थिक धोखाधड़ी का मामला है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य और पेय पदार्थ केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही खरीदें और पैकेजिंग की अच्छी तरह जांच करें।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है और यह माल किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जा रहा था।
ये भी देखें : पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कहा- अगर दीदी पैसे दे देतीं, तो यह नहीं होता
मेष: दिन शुभ रहेगा...