Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंबुलेंस को समय पर नहीं मिला पेट्रोल, मरीज की तड़प-तड़प कर चली गई जान

April 24, 2026

एंबुलेंस को समय पर नहीं मिला पेट्रोल, मरीज की तड़प-तड़प कर चली गई जान

नेशनल डेस्क:  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण रास्ते में रुकना पड़ा, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, बैरिया तहसील के पांडेपुर गांव के रहने वाले छट्ठू शर्मा (करीब 50 वर्ष) की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत एक निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे गाड़ी बीच रास्ते में ही बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कहा- अगर दीदी पैसे दे देतीं, तो यह नहीं होता

परिजनों ने पास के टेंगरही गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक ने पेट्रोल उपलब्ध न होने की बात कहकर मदद करने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि अगर समय पर पेट्रोल मिल जाता, तो वे मरीज को अस्पताल पहुंचा सकते थे, लेकिन देरी होने के कारण छट्ठू शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि ऐसी आपात स्थिति में पेट्रोल पंप संचालक को एंबुलेंस को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल देना चाहिए था।

मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें बैरिया के उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी शामिल हैं। यह टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी, ताकि आगे उचित कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की चिट्ठी के बाद केंद्र सरकार का फैसला: ‘Lawrence of Punjab’ डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ पर लगाई रोक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें