Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंबोडिया के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष हुन सेन ने वांग यी से मुलाकात की

April 24, 2026

कंबोडिया के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष हुन सेन ने वांग यी से मुलाकात की

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 23 अप्रैल को नोम पेन्ह में कंबोडिया के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से मुलाकात की।

शुभकामनाएं देने का अनुरोध

हुन सेन ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनकी शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, कंबोडिया-चीन के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन कंबोडिया का सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद मित्र है, और कंबोडियाई शाही परिवार के चिकित्सा उपचार और जांच के लिए लंबे समय तक उत्कृष्ट समर्थन प्रदान करने और कंबोडिया के स्वतंत्र विकास का समर्थन करने के लिए चीन को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति शी की ओर से हुन सेन को दी शुभकामनाएं

वांग यी ने राष्ट्रपति शी की ओर से हुन सेन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हुन सेन की हालिया पेइचिंग यात्रा ने चीन और कंबोडिया के बीच पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने के प्रति स्पष्ट रुख और दृढ़ इरादे को प्रदर्शित किया है। दोनों देशों के नेताओं की देखरेख और समर्थन से, चीन और कंबोडिया के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक सफलतापूर्वक आयोजित हुई, जिसमें व्यापक सहमति बनी।(

दोनों पक्षों ने किया गहन विचार-विमर्श

दोनों पक्षों ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थितियों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।
ठीक उसी दिन वांग यी ने नोम पेन्ह में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन के साथ बातचीत की। वांग यी ने कहा कि जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति तथा वैश्विक चुनौतियों के बीच, साझा भविष्य वाले समुदाय के रूप में चीन और कंबोडिया के बीच “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र का शुभारंभ समयोचित है। यह बैठक विषयवस्तु से समृद्ध रही, महत्वपूर्ण सहमति बनी और इसने चीन और कंबोडिया के बीच रणनीतिक समन्वय को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया, जिससे रणनीतिक पारस्परिक विश्वास गहरा हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें